top of page
Search

पुरुष कंजूस होते हैं

  • vitastavimarsh1
  • Apr 27
  • 1 min read

-डॉ. रंजना जायसवाल

पुरुष कंजूस होते हैं

सही सुना आपने

पुरुष कंजूस होते हैं

खर्च नहीं करते

वो यूँ ही बेवजह

अपने आँसुओं को

क्योंकि उन्हें बताया जाता है

बचपन से तुम मर्द हो

और मर्द को कभी दर्द नहीं होता

वे खर्च नहीं करते

अपने जज़्बातों को

क्योंकि उन्हें सिखाया जाता है

तुम कमज़ोर नहीं हो

क्योंकि ये काम है औरतों का

वे टूट नहीं सकते

ज़िंदगी की जदोजहद से

क्योंकि उन्हें सिखाया जाता है

ये काम है कायरों का

सहेज लेते हैं

वो अपनी आँखों में

छिपा देते हैं मन की किसी दराजों में

क्योंकि वे बेवजह खर्च नहीं करते

अपने अहसासों को

सचमुच…

पुरुष बहुत कंजूस होते हैं।

-डॉ. रंजना जायसवाल

लाल बाग कॉलोनी, छोटी बसही, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश, पिन कोड 231001

 
 
 

Recent Posts

See All
दुःख मेरा सहोदर भाई है

ललन चतुर्वेदी वह मेरे जन्म के ठीक अगले पल में पैदा हुआ उसे देख मैं रो पड़ा उसके जन्म से बेखबर आसपास खड़ी स्त्रियों ने हँसकर मेरा...

 
 
 
कश्मीर की औरत

-आशमा कौल कश्मीर में सिर्फ सुंदरता और आतंक नहीं कश्मीर में रहती हैं लड़कियाँ और औरतें भी वे लड़कियाँ जिनकी नीली आँखों में बसा था खुशनुमा...

 
 
 
तलाशी (लघुकथा)

फोज़िया शेख़ २५ जनवरी की सर्द रात थी। लगभग नौ सवा नौ का समय हो रहा था। अमी, अबू, दादी अमी और घर की तीन बच्चियां सोने की तैयारी कर ही रहे थे...

 
 
 

Comments


प्रधान संपादक : डॉ. अमृता सिंह 

शालपोरा लेन, अल्लोचीबाग़, श्रीनगरं, 190008, जम्मू व कश्मीर                                        Shallapora Lane, Allochibagh, Srinagar. 190008, Jammu & Kashmir 

website: www.vitasta-vimarsh.com

ईमेल- vitastavimarsh1@gmail.com

प्रकाशक : मुदस्सिर अहमद भट्ट 

खानागुंड, खाना गुंड, पुलवामा, तरल, जम्मू व कश्मीर, 192123                                    Khanagund, Khana Gund, Pulwama, Tral, Jammu & Kashmir, 192123 

website: www.vitasta-vimarsh.com

ईमेल- mudasirhindi@gmail

bottom of page